भागवत कथा
Tuesday, December 6, 2011
Thursday, December 1, 2011
Thursday, September 1, 2011
Yatra
गोयल, कमलेश
यात्रा-संस्मरण: अमेरिका में ऑस्टिन का अनुभव: देश-विदेश का आकलन साहित्य अमृत 16 (5) दिसम्बर 2010 पृष्ठ 56-57|
यात्रा-संस्मरण: अमेरिका में ऑस्टिन का अनुभव: देश-विदेश का आकलन
अमेरिका के एक राज्य टेक्सास में आस्टिन की यात्रा का सुअवसर मिला| छोटे से समय की विशेष यादों के संस्मरणों को उदित करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है|
हमारा भारत देश महान देश है| यहाँ की संस्कृति भी कुछ विशेष है और यहाँ के पशु – पक्षी, वन, नदी, पर्वत भी अलौकिक हैं| भारत की तरह से ही प्रत्येक देश की अपनी संस्कृति, पशु – पक्षी, वन, नदी, पर्वत इत्यादि भी अपनी विशेषता लिये हुये होते हैं, लेकिन मौलिक बातें तो सभी देशों में एक सी ही होती हैं| केवल उनके तरीके, विधियां ही प्रथक – प्रथक होती हैं| जैसे कि सारा ब्रह्माण्ड पाँच तत्वों से बना है| पाँच तत्व (छिति, जल, पावक, गगन, समीर) को तीन गुण (सत, रज, तम) ही “चेतन” तत्व की सहयता से क्रियान्वित करतें हैं|
आस्टिन अमेरिका के टेक्सास राज्य की राजधानी है|
टेक्सास के आस्टिन शहर की पृथ्वी (छिति) बहुत ही साफ ऐवं स्वच्छ है| वहाँ पर मिट्टी, धूल बहुत ही कम मात्रा में है| वतावरण में नमी होने के करण मिट्टी के कण कम मात्रा में उड़ पाते हैं| वातावरण में नमी के ही कारण पेड़- पौधे भी अपने वास्तविक रंग के ही होते हैं| प्रत्येक वृक्ष के साथ एक-एक हजारा (पानी छिडकने का यंत्र) लगा होता है जिससे कि उपयुक्त मात्रा में उन्हें सींचा जाता है| इसके साथ-साथ जब सभी हजारे एक साथ पृथ्वी पर वृक्षों में जल का छिड़्काव करते हैं तो प्रकृति के रचनाकार की इस रचना की सुन्दरता का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है|
यहाँ से पहले इतने सुन्दर हरे रंग का तो कभी अनुभव ही नहीं हुआ था| घरों में डस्टिंग की पुनरावृत्ति बहुत ही कम है| क्योंकि पोलुशन की मात्रा भी बहुत कम है| इस शहर में सात झीलें हैं| इसी कारण इसको “झीलों का देश” (City of Lakes) भी कहते हैं| झीलों के अन्दर सुन्दर-सुन्दर, रंग-बिरंगे कछुऐ, बतख, मछ्ली चारों तरफ घूमते रह्ते हैं| झील के किनारे चारों तरफ सुन्दर-सुन्दर हरे रंग के छोटे-बड़े वृक्ष अपनी मस्ती में झूमते रह्ते हैं| यहॉ पर सूरजमुखी के पीले रंग के फूल बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं| ऐसा लगता है कि पृथ्वी ने पीले रंग की ओढ़्नी ओढी हुयी है| जिसमें कि कत्थई रंग के छींटों से डिजाइन है| हिरण भी निर्भय होकर विचरण करते हैं|
वाह रे पृकृति के मालिक ! तूने इतनी सुन्दर रचना हमारे लिऐ की है| विदेशों में भी हमारे भारत की तरह ही कुत्ते, बिल्ली पालने की परम्परा है| लेकिन वहाँ पर नियम कनून थोड़े से पक्के हैं जैसे कि कुत्ते-बिल्ली पालने वाले व्यक्ति, जब उनको घुमाने के लिये जाते हैं तो अपने साथ प्लास्टिक की थैली लेकर चलते हैं जिससे कि उन पालतू पशुओं के मल को उठा कर कूड़ेदान में डाल सकें अन्यथा उन पालतू पशु- धारक को बहुत बड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है| आस्टिन में एक विशेष अनुभव हुआ कि वहां पर सडक पर भी पौंछा लगता है|
“पैदल-पार पथ“ के किनारों पर 3-4 फुट की ऊँचाई पर “लाइट सिगनल” होते हैं जिससे कि पैदल-पार पथिक लाइट जलाने के द्वारा यातायात साधनों को सड़क पार करने का संकेत देते हैं, बस, कार इत्यादि पैदल-पार पथ से 2-3 मीटर की दूरी पर ही रूक जाती हैं
कोई भी यातायात का साधन स्कूल बस को पार करने का साहस नहीं कर सकता| विद्याथिर्यों की कोई स्कूल यूनिफोर्म भी नहीं होती|
अमेरिका में गाड़ियां बहुत तेज रफ्तार से चलती हैं अथार्त 150-200 मील प्रति घंटा की गति से चलती हैं| लेकिन सभी वाहन अपनी-अपनी पंक्ति में चलते हैं| सभी वाहन-चालक नियमों का पूर्णरूपेण पालन करते हैं| यहां पर होर्न की आवाज बहुत ही कम सुनाई देती है| अन्यथा तो पुलिश भी चालान काटने के लिये तैयार रहती है| लेकिन इस पुलिश से किसी गति में कोई व्यवधान नहीं होता| चालान अपराधी के घर पहुँच जाता है| आगे की कार्यवाही तो स्वतः ही करनी पड्ती है| तीन बार चालान कटने पर वाहन-चालक का पंजीकरण रद्द हो जाता है| यहाँ पर अप्पारमेंट्स को गाँव का नाम दिया जाता है| इन गावों में घरों की दीवारें लकड़ी की होती हैं क्योंकि घर केन्द्रित रूप से वातानुकूलित होते हैं| लकड़ी की दीवारों की सुरक्षा के लिये छत में पानी के फ़्ब्बारे भी होते हैं| ये फ़्ब्बारे अग्नि के प्रज्वलित होने पर स्वतः ही प्रवाहित होने लगते हैं जिससे कि भीषण दुर्घट्ना का सामना सरलता पूर्वक किया जा सके| घरों में सम्पूर्ण फर्श पर कालीन बिछे होते हैं| अतः घर स्वतः ही साफ एवं सुन्दर दिखायी पड़्ते हैं|
एक दिन यूनिवर्सिटी ओफ टेक्सास (यू| टी|) देखने का अवसर भी प्राप्त हुआ| यू| टी| 350 एकड़ से अधिक जगह में बसी हुई है| यू| टी| 1881 में निर्मित हुई और 1883 से पूर्णरूपेण कार्यान्वित है| यू| टी| में बड़ी-बड़ी 12 पुस्तकालयें हैं| इनमें से एक प्रमुख पुस्तकालय का अवलोकन करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ| पी|सी| एल| ( Perry-Casteneda Library (PCL)) सात मंजिलों में फैली हुई है| इसकी दो मंजिलें पाठकों के वाद-विवाद, चर्चा इत्यादि करने के लिये हैं और बाकी पाँच मंजिलों में किताबें, पीरिओडिकल्स, अखबार, डिजिटल सामग्री (सी|डी|, डी|वी|डी| इत्यादि) हैं| यहाँ पर 80 लाख से भी अधिक पुस्तकें हैं| यहाँ पर एक भाग “लाइब्रेरी ओफ कोंग्रेस” का भी है| अर्थात “लाइब्रेरी ओफ कोंग्रेस” की पुस्तक सामग्री भी यू| टी| का भाग है| ये पाँच मंजिलें मौन परिसर (साइलेंस जोन) में आती हैं|
यू| टी| में एक बड़ा सा घंटाघर है| घंटाघर की घड़ी के घंटों के अनुसार विभिन्न विभागों की क्क्षाऐं चलती हैं| घंटाघर के परिसर में प्रत्येक देश की स्वतंत्रता दिवस की तिथि पर राष्ट्र गीत के साथ उसी देश का झंडा फहराया जाता है और इसी के साथ में अम्रीका और आस्टिन का झंडा भी फहराया जाता है| रंग-बिरंगी लाइट्स भी जलायी जाती हैं| जिससे कि विदेशी सम्बधों के बारे में भी पता चलता है|
आस्तिन में 23 पब्लिक पुस्तकालय हैं| इनमें से दो पब्लिक पुस्तकालय देखीं| इन पुस्तकालयों की सदस्यता आस्टिन निवासियों के लिये निःशुल्क होती है| एक सदस्य कितनी भी किताबें एक नियमित अवधि के लिये घर ले जा सकता है| सभी पुस्तकों का लेखा जोखा ओंनलाइन केटालोग में होता है अतः पाठक पुस्तकालय की किसी भी शाखा में पुस्तक/ओं को वापिस कर सकता है| जुर्माने को अच्छा नहीं समझा जाता| अतः प्रत्येक पाठक पुस्तक वापिस करने की तिथि को महत्व देता है| यहाँ पर 18 माह की आयु से ही बच्चा पुस्त्कालय का सद्स्य बन सकता है| इसलिये बच्चे की आयु के अनुसार सारी सुविधाऐं पुस्तकालय में उप्लब्ध होती हैं|
अमेरिका जैसा देश मनुष्य से अधिक मशीनों पर अधिक निर्भर है| जैसे कि यातायात चालक जी|पी|स|(ग्लोबल पब्लिक सिस्टम) पर निर्भर होते हैं| किसी भी नवीन जगह जाने से पहले इंटरनेट से सहायता लेते हैं फिर जी|पी|स| के निर्देशों का पालन करना पड़्ता है|क्योंकि रास्ता बताने अथवा पूछ्ने के लिये सड़्कों पर कोई व्यक्ति नजर ही नहीं आता| जी|पी|स| को इंटरनेट से अपडेट करते रह्ते हैं|
आसमानी रंग का आभास तो अमेरिका के आस्टिन में ही होता है| इस आसमान में बाद्लों का भ्रमण पूर्णरूपेण देखा जा सकता है| नीले रंग के आसमान में मेघमाला का अवलोकन स्वतः ही होता रह्ता है| प्रकृति की रचना में व्यक्ति एक बार के लिये अपने अस्तित्व को बिल्कुल भूल जाता है|
संसार में ”नेवार्क लिबर्टी इंटर्नेशनल” (न्यूयार्क का हवाई अड्डा) नम्बर एक है| यह सबसे बड़ा हवाई अड्डा है| यह हवाई अड्डा इतना बड़ा है कि इसके विभिन्न भागों को जोड़्ने के लिये एक रेलगाड़ी का उपयोग होता है| यह रेलगाड़ी बहुत सुन्दर होती है| इस रेलगाड़ी में बीच में चार डिब्बे और इधर-उधर दोनों तरफ इंजन होता है| यह सफेद रंग की होती है और बीच में लाल रंग की आड़ी-आड़ी लकीरें होती हैं जो कि सुन्दरता को चौगुना बढ़ा देती हैं| यह रेलगाड़ी यात्रियों को हवाई अड्डे पर इधर से उधर लाने और लेजाने का कार्य करती है| दुकानों की चटक मटक, युवतियों की पोशाकों की तड़क-भड़क, और खाने के स्थानों की भवतव्यता देखते ही बनती है| विभिन्न देशों के यात्रियों की वेश-भूषा का अवलोकन स्वतः ही होता रह्ता है| यहाँ पर बहुत भीड़-भाड़ होती है लेकिन इस भीड़ में भी आकर्षण होता है तथा इसमें नियमितता और अनुशासन होता है| इस भीड़ के अनुशासन में एक अभाव दिखाई देता है जैसे कि हमारे भारत देश में अन्जान व्यक्ति से भी बात करने की प्रथा है लेकिन इसी प्रथा का विदेशों में अभाव है| अतः ये देश विकसित और भारत विकासशील देश है|
अमरीका में दिन बहुत बड़ा होता है| रात को 8|30 तक सूर्यदेवता प्रकाशित रह्ते हैं| प्राकृतिक कलाकार की कला का प्रदर्षण सूर्य देवता के अस्त होते समय होता है| इस प्राकृतिक कलाकार, चित्रकार की कला, चित्र व रंगों का वर्णन करना असम्भव है| अतः श्री गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपायी “नहिं रसना पर जाहि बखाना” श्री रामचरित मानस में उद्धृत पूर्णरूपेण चरितार्थ होती है|
“चेतन” तत्व के कारण ही जड़ पाँच तत्व और त्रिगुण भी अपना महत्व परिलक्षित कराते हैं जैसे कि पुत्र व पुत्रवधु के द्वारा फूलों का गुल्दस्ता भेंट करके स्वागत करना; स्वागतार्थ केक कट्वाना; फोटो खींचना; विभिन्न स्थानों जैसे साउथ पाद्रे आयर्लेन्ड, लाइटहाउस, म्यूजियम्स, सी वरल्ड, टेक्सास स्टेट एक्वेरियम, राउन्ड राक माल, डाउन टाउन, आस्टिन हिंन्दु टेम्प्ल, साईं मन्दिर, कोंग्रेस हाउस इत्यादि स्थानों पर भ्रमण कराना और इससे भी अधिक बिना प्याज लह्सुन का खाना बनाना एवं प्रेम पूर्वक खाना और खिलाना| विदेशों में इस प्रकार के खाने की बहुत बड़ी समस्या हो जाती है| प्रत्येक रविवार शाम को अँग्रेजों के साथ हिन्दू सत्संग और ध्यान का आनन्द आज भी ह्र्दय को आनन्दित करता है|
कमलेश गोयल
उपनिदेशक
नैसडॉक, आई.सी.एस.एस.आर.
35, फिरोजशह रोड
नई दिल्ली – 110001
फोन: 011-23073438
Subscribe to:
Posts (Atom)